धार

धार जिला माहेश्वरी महिला मंडल कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक का सफल आयोजन 

समाज की एक जुटता ओर सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता पर चर्चा

  • धार जिला माहेश्वरी महिला मंडल कार्यकारिणी की वार्षिक बैठक का सफल आयोजन

समाज की एक जुटता ओर सामाजिक गतिविधियों में सहभागिता पर चर्चा

धामनोद– रविवार धार ज़िला माहेश्वरी महिला मंडल की कार्यकारणी की साधारण सभा स्थानीय माहेश्वरी भवन में संपन्न हुई। सर्व प्रथम अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर महेश वंदना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया मध्य प्रदेश माहेश्वरी पश्चिमांचल के अध्यक्ष उषा सोडानी सचिव शोभा महेश्वरी एवं संगठन मंत्री प्रमिला मूंदड़ा मुख्य अतिथि के रूप में आए थे धार जिला मंडल की अध्यक्षा शकुंतला झवर द्वारा स्वागत उद्धबोधन दिया गया एवं आने वाले समय में मंडल द्वारा आयोजित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। आगंतुक अतिथियों ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए एवं कहा कि आज महिलाएं सिर्फ घर तक ही सीमित नहीं है वे आज हर क्षेत्र में समाज का नाम रोशन कर रहीं हैं सामाजिक गतिविधियों पर प्रमुखता से चर्चा हुई समाज को प्रगति की और कैसे ले जाए और सेवा गतिविधियों में समाज की क्या भूमिका है उपरोक्त मुद्दों पर विस्तृत रूप से चर्चा हुई बैठक में आगामी मुद्दों पर सहमति भी बनी
धार मंडल सचिव पूनम बल्दवा
द्वारा संस्था के द्वारा सत्र में किए गए कार्यों की जानकारी दी। कोषाध्यक्ष अनिता आगीवाल द्वारा सत्र 2022-2023 का आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया। मीटिंग में समाज की महिला प्रतिभाओं को सम्मानित भी किया गया। वहां पर मौजूद महिलाओं द्वारा भाग उत्सव का आयोजन भी किया गया एवं आगामी माह में माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा गिरिराज परिक्रमा का आयोजन किया जाएगा इस पर भी विचार विमर्श हुए स्थानीय माहेश्वरी महिला मंडल द्वारा द्वारा आये हुए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सभा में बड़ी संख्या में महिला सदस्या उपस्थित रही

महिलाओं ने लगाई स्टॉल बाग की हस्तकला प्रदर्शित की

बाग से आई माहेश्वरी महिला मंडल की पीनल मूंदड़ा ने हस्तकला से बनी बाग की प्रसिद्ध साड़ियों को प्रदर्शित किया वही श्वेता दरक ने रतलाम की प्रसिद्ध साड़ियों का स्टॉल लगाया
कार्यक्रम में करीब 100 से अधिक माहेश्वरी महिला मंडल की महिलाओं ने सहभागिता की अपने समाज के बारे में माहेश्वरी महिला मंडल ने बताया कि माहेश्वरी समाज का नाम देश में ही नहीं अन्य देशों में भी प्रख्यात है माहेश्वरी समाज की गतिविधियां सदैव सबसे भिन्न एवं सेवा भावी रही है आगे भी सेवा कार्य का यह क्रम जारी रहेगा
स्थानीय माहेश्वरी समाज की अध्यक्ष पेमा आगीवाल ने सामाजिक गतिविधियों में माहेश्वरी महिला मंडल की भूमिकाओं पर प्रकाश डाला कार्यक्रम के अंत में सह भोज का आयोजन हुआ आभार स्थानीय धामनोद की माहेश्वरी महिला एंव बहु मंडल ने माना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!