टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश
Trending

मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थ की खोज,खुल सकती है प्रदेश की किस्मत

विशाल राणा

मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थ की खोज:खुल सकती है प्रदेश की किस्मत

मध्य प्रदेश की सरकार पेट्रोलियम पदार्थों की खोज जल्द ही शुरू कराने जा सकती है। सूत्रों से पता चला है।यह कार्य प्रदेश के 4 जिलों में किया जा सकता है। साथ ही सरकार अक्टूबर में इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव करवाने की तैयारी में जुटी है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव अक्टूबर में मध्य प्रदेश में एक इंडस्ट्रियल कॉन्क्लेव करवाने की तैयारी कर रहे हैं। जिसमें खनन आधारित सरकारी और निजी कंपनियां आएंगी. इसके पहले यह चर्चा गर्म है कि मध्य प्रदेश में पेट्रोलियम पदार्थों की खोजबीन शुरू की जा रही है मध्य प्रदेश के दमोह, पन्ना, धार के साथ ही देवास जिलों में पेट्रोलियम पदार्थों की खोज के लिए कोशिश शुरू की जाएगी. इसको लेकर सीएम डॉ मोहन यादव ने खनिज संसाधन विभाग की समीक्षा की है जिसकी चर्चा है।
भारत सरकार का पेट्रोलियम मंत्रालय मध्य प्रदेश के दमोह, पन्ना, धार और देवास में पेट्रोलियम पदार्थों की खोज का अभियान शुरू करने जा सकता है. इन क्षेत्रों में पेट्रोलियम पदार्थ होने की संभावना जताई जा रही है।
देश भर से सरकारी व निजी कंपनियां खनन के क्षेत्र में रुचि दिखाने के लिए मध्य प्रदेश आएंगी. इनमें कोयला खनन और पेट्रोलियम खनन से जुड़ी हुई सरकारी कंपनियों के आने की भी संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!