भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ : कैलाश विजयवर्गीय ने कहा अब की बार 400 पार
विशाल राणा
भाजपा के लोकसभा चुनाव कार्यालय का शुभारंभ : कैलाश विजयवर्गीय ने कहा अब की बार 400 पार
धार जिले के धामनोद में भाजपा वरिष्ठ नेता कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने धार महू लोकसभा चुनाव क्षेत्र का धरमपुरी विधासभा का भाजपा चुनाव कार्यालय धामनोद में शुभारंभ किया। इस दौरान भाजपा लोकसभा चुनाव प्रभारी नंदकिशोर पाटीदार, लोकसभा चुनाव संयोजक प्रभु राठौर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज सोमानी, सांसद छतर सिंह दरबार, भाजपा प्रत्याशी श्रीमती सावित्री ठाकुर, वरिष्ट भाजपा नेता विनोद शर्मा, विधायक कालू सिंह ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष सरदार सिंह मेड़ा, पूर्व सांसद गजेंद्र सिंह राजुखेड़ी, लोकसभा विस्तारक ओम प्रकाश दय्या, विधानसभा प्रभारी मुकेश परमार, धामनोद मंडल अध्यक्ष राकेश पटेल विशेष रूप से उपस्थित रहे।चुनाव कार्यालय शुभारंभ के अवसर पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि भाजपा संगठन हर एक कार्यकर्ता को मौका देता है। केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से महिला मजबूत हो रही है और किसान भी समृद्ध हो रहा है। चुनाव कार्यालय प्रारंभ होने मतलब चुनाव आरंभ हो गया है। अब आप सभी को प्रत्येक पोलिंग बूथ पर जाकर सभी लाभार्थी से संपर्क करना है। मोदी जी का संकल्प 400 पार को हम सभी पूरा कर भारत को विश्व गुरु बनाना है। वही सांसद छतर सिंह दरबार ने उद्बोधन में कहा की मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी ने 7 बार मौका दिया । आज मैं भाजपा के लिए हमेशा तत्पर एक सेवक के रूप में कार्य करता रहूंगा। विधायक कालू सिंह ठाकुर ने कहा इस बार धरमपुरी से 60000 से अधिक मतों से भाजपा का परचम लहराना है। और मोदी जी के सपने को साकार करना है। वही उन्होंने सभी अतिथियों एवम कार्यकर्ताओं से होली मिलन समारोह में चलने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष क्रमश हुकुम वसुनिया, कमलेश मानवे, ओम प्रकाश कामदार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष विश्वास पांडे, निलेश भारती, जिला मीडिया प्रभारी संजय शर्मा, विधायक मीडिया प्रतिनिधि निलेश माहेश्वरी ,भाजपा नेता कृष्णा पाटीदार, दिनेश शर्मा, विष्णु नवरंग, जगदीश मुंदड़ा, प्रकाश लड्ढा विष्णु कर्मा, रामलाल यादव, रमेश पाण,राहुल पाण महेंद्र मदनपुरिया, महेन्द्र चौहान,मनोरमा, कुशवाह, संगीता यादव, स्नेहलता केशरी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।